विदेशमंत्री की कई नेताओं से मुलाक़ात, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
Oct २९, २०१९ १८:०१ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान और क़तर के विदेशमंत्रियों ने दोहा में म्यूनिख़ सुरक्षा कांफ़्रेंस की क्षेत्रीय बैठक के अवसर पर मुलाक़ात की।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और क़तर के विदेशमंत्री मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने मंगलवार को अपनी मुलाक़ात में द्विपक्षीय मुद्दों तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श किया।
इससे पहले विदेशमंत्री ने इराक़ी कुर्दिस्तान के स्थानीय प्रशासन के प्रमुख नचेरवान बारेज़ानी से मुलाक़ात की थी।
इस मुलाक़ात में दोनों पक्षों ने क्षेत्र की ताज़ा स्थिति और इराक़ तथा उत्तरी सीरिया के हालिया परिवर्तनों के बारे में विचार विमर्श किया।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ म्यूनिख़ सुरक्षा कांफ़्रेंस की स्थानीय बैठक को संबोधित करेंगे। (AK)
टैग्स