यूरोप, ईरान के तेल की बिक्री को सुनिश्चित बनाएः इराक़ची
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81136-यूरोप_ईरान_के_तेल_की_बिक्री_को_सुनिश्चित_बनाएः_इराक़ची
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप विदेशमंत्री का कहना है कि यूरोप से ईरान की अपेक्षा है कि वह तेल की बिक्री और बैंक द्वारा ईरान की आय को सुनिश्चित बनाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०१९ २१:४४ Asia/Kolkata
  • यूरोप, ईरान के तेल की बिक्री को सुनिश्चित बनाएः इराक़ची

इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप विदेशमंत्री का कहना है कि यूरोप से ईरान की अपेक्षा है कि वह तेल की बिक्री और बैंक द्वारा ईरान की आय को सुनिश्चित बनाए।

उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने मास्को में परमाणु ऊर्जा और निरस्त्रीकरण की अंतर्राष्ट्रीय बैठक के अवसर पर स्पूतनिक न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि अगले वर्ष अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव का ईरान के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

श्री अब्बास इराक़ची ने इस सवाल के जवाब में कि यूरोप की ओर से परमाणु समझौते पर अमल न किए जाने की स्थिति में ईरान का अगला क़दम क्या होगा? कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान निर्धारित समय पर आवश्यक फ़ैसला करेगा।

उप विदेशमंत्री ने कहा कि परमाणु समझौते में ईरान के हितों को पूरा किया जाना चाहिए।

मास्को अंतर्राष्ट्रीय बैठक में ईरान का नेतृत्व उप विदेशमंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराक़ची कर रहे हैं। (AK)