वार्ता के लिए अभी भी वक़्त है, ज़रीफ़
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि परमाणु समझौते के तहत कि गए वादों में कमी के बावजूद, तेहरान ने इस समझौते को बचाने के लिए वार्ता के द्वार खोल रखे हैं।
ज़रीफ़ का कहना था कि ईरान ने अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए वादों में कमी का चौथा क़दम उठाया है।
शुक्रवार की रात तुर्की की अपनी यात्रा के दौरान ईरानी विदेश मंत्री ने कहाः तेहरान ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि अगर अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते में शामिल दूसरे पक्ष अपने वादों पर अमल नहीं करेंगे तो ईरान भी चरणबद्ध ढंग से अपने वादों में कमी करेगा।
ईरान इससे पहले तीन चरणों में अपने वादों में कमी कर चुका है, हाल ही में उठाए गए चौथे क़दम के तहत उसने फ़ोरदो परमाणु परमाणु प्रतिष्ठान में स्थित सेंट्रिफ़्यूजेज़ में यूएफ़6 गैस इंजैक्ट करनी शुरू कर दी है।
ईरान का अब तक का यह सबसे महत्वपूर्ण क़दम माना जा रहा है, जो परमाणु समझौते में शामिल अन्य पक्षों के लिए एक स्पष्ट संदेश है। msm