ईरान परमाणु समझौते की क्षतिपूर्ति की कार्यवाही कर रहा हैः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81244-ईरान_परमाणु_समझौते_की_क्षतिपूर्ति_की_कार्यवाही_कर_रहा_हैः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने जर्मनी, फ़्रांस और ब्रिटेन के विदेशमंत्रियों के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ईरान जेसीपीओए की क्षतिपूर्ती के प्रयास में हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Nov १२, २०१९ १२:०४ Asia/Kolkata
  • ईरान परमाणु समझौते की क्षतिपूर्ति की कार्यवाही कर रहा हैः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने जर्मनी, फ़्रांस और ब्रिटेन के विदेशमंत्रियों के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ईरान जेसीपीओए की क्षतिपूर्ती के प्रयास में हैं।

ब्रिटेन, जर्मनी और फ़्रांस के विदेशमंत्रियों और यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों के प्रभारी ने सोमवार की शाम परमाणु समझौते में अपने वचनों पर अमल न किए जाने की ओर कोई इशारा किए बिना ही परमाणु समझौते में ईरान द्वारा प्रतिबद्धताओं के स्तर में कमी के बारे में संयुक्त बयान जारी करके चिंता व्यक्त की।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को ट्वीट किया और यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों के प्रभारी और परमाणु समझौते के अन्य सदस्यों के नाम छह नवम्बर 2018 के अपने पत्र को पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान पूर्णरूप से अपने परमाणु वचनों पर प्रतिबद्ध रहा है किन्तु यूरोप ने सिर्फ़ एक ही वचन पर अमल किया और वह भी उन्होंने 18 महीने पहले अमल किया था।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि जब यूरोप समय की बर्बादी में व्यस्त था, तो उस समय ईरान मतभेदों को दूर करने की शैली पेश कर रहा था और उसे अंतिम चरण तक पहुंचा भी दिया था।

विदेशमंत्री ने कहा कि इस समय ईरान परमाणु समझौते के अनुच्छेद 36 के आधार पर जेसीपीओए की क्षतिपूर्ती की कार्यवाही कर रहा है। (AK)