साम्राज्यवादियों से जंग जारी रहेगी, ईरानी सेनाध्यक्ष
ईरान के सेनाध्यक्ष ने कहा है कि जब तक साम्राज्यवादी शक्तियां , सत्य के सामने सिर नहीं झुकातीं , उनके खिलाफ युद्ध जारी रहेगा।
गुरुवार को जनरल अब्दुर्रहीम मूसवी ने पूर्वी ईरान के सेमनान में युद्धाभ्यास के पहले दिन अपने भाषण में कहा कि जब तक ईरान, वर्चस्ववादियों के खिलाफ संघर्ष और स्वाधीनता के बारे में बात करेगा तब तक साम्राज्यवादी, इस्लामी गणतंत्र ईरान के सामने खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आज ईरान की सशस्त्र सेना का कर्तव्य, दुश्मनों को निराश करना और यह विश्वास दिलाना है कि उनका उद्देश्य पूरा नहीं होगा और ईरान की सशस्त्र सेना काफी हद तक अपने इस मिशन में सफल भी हुई है।
ईरान के सेनाध्यक्ष ने कहा कि इराक़ की बास सरकार द्वारा हमले और पवित्र रक्षा के दौरान हमने सोचा भी नहीं था कि हम यहां तक पहुंच जाएंगे क्योंकि उस समय तक हमारी सब से बड़ी इच्छा, युद्ध के लिए ज़रूरी चीज़ों की आपूति थी लेकिन धीरे धीरे हम आगे बढ़े, अपने हथियारों के रख रखाव पर ध्यान दिया और , कल पुर्ज़े बनाना आरंभ किया और फिर हमने थल, वायु और नौसेना के लिए विभिन्न प्रकार के हथियार बना लिये।
उन्होंने कहा कि हम साम्राज्यवादियों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगें यहां तक कि वह हार मान लें और यह हमारे अभियान व संघर्ष का अगला चरण है। (Q.A.)