शहीद क़ासिम सुलैमानी के शव को लाया गया पवित्र नगर करबला
सिपाहे पासदारान की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर जनरल क़ासिम सुलैमानी के शव को शनिवार को इराक़ के पवित्र नगर करबला लाया गया।
शनिवार को इराक़ की राजधानी बग़दाद में शहीद क़ासिम सुलैमानी और उनके शहीद साथियों की शवयात्रा में हज़ारों लोगों ने भाग लिया। पहले उनके शव को काज़मैन ले जाया गया जिसके बाद बग़दाद के अलहुर्रिया स्कवाएर से होता हुआ उनका शव गुज़रा। शव यात्रा में उपस्थित लोग अमरीका मुर्दाबाद और इस्राईल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। करबला के बाद शहीद क़ासिम सुलैमानी के शव को पवित्र नगर नजफ़ ले जाया जाएगा।
आईआरजीसी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर रमज़ान शरीफ़ ने बताया है कि रविवार को शहीद क़ासिम सुलैमानी के शव को ईरान लाया जाएगा जहां पर उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा। ज्ञात रहे कि न केवल ईरान में बल्कि संसार के कई देशो में लोग शहीद क़ासिम सुलैमानी की शहादत पर ग़म मना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह बग़दाद हवाई अड्डे के निकट कायराना हमला करके अमरीका ने आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के प्रमुख जनरल क़ासिम सुलैमानी को शहीद कर दिया था।