हम क़तर के साथ हमेशा से हैंः रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि हम कोशिश कर रहे हैं कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनैतिक अधिकारियों का आना जाना ज़्यादा हो और राजनैतिक संबंध मज़बूत हों।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने क़तर नरेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में दोहा के विरुद्ध कुछ अरब देशों के प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कि हम क़तर के साथ थे और भविष्य में भी उसके साथ ही रहेंगे।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि आज की वार्ता में हमने संबंधों के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण फ़ैसले किए हैं, हमारे राजनैतिक संबंध बहुत ही अच्छे हैं और हमारे बीच बहुत अच्छी व्यापारिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षमताएं पायी जाती हैं।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि अगले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच संयुक्त आयोग का गठन होगा और आशा है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक और तकनीकी सहयोग के संबंध में अच्छा सहयोग होगा।
राष्ट्रपति रूहानी ने यह बयान करते हुए कि आज दोनों देशों के बीच संयुक्त आयोग के गठन के लिए फ़ैसला किया गया है, कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनैतिक अधिकारियों का आना जाना ज़्यादा हो और राजनैतिक संबंध मज़बूत हों और दोनों राष्ट्रों के बीच समस्त क्षमताओं से लाभ उठाएं। (AK)