हार से बचने का अन्तिम अमरीकी प्रयास, सेंचुरी डीलः यहया सफवी
वरिष्ठ नेता के सैन्य सलाहकार जनरल यहया सफवी ने कहा है कि प्रतिरोध के मोर्चे से हार से बचने के लिए अमरीका ने सेंचुरी डील के नाम से अन्तिम प्रयास शुरू किया है।
जनरल सैयद यहया रहीम सफवी का कहना है कि मध्यपूर्व के लिए अमरीका द्वारा बनाए गए अन्य षडयंत्रों की ही भांति सेंचुरी डील को भी विफलता का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ में आठ ट्रिलियन डाॅलर ख़र्च किये। इसके अतिरिक्त 20000 से अधिक लोग हताहत और घायल हुए। इसी के साथ अमरीकी स्ट्रैटेजिस्टों का कहना है कि मध्यपूर्व में उनका प्रवेष बहुत बड़ी ग़लती थी। वरिष्ठ नेता के सैन्य सलाहकार ने प्रतिरोध के मोर्चें के मुक़ाबले में वर्चस्ववादी मोर्चे की ओर संकेत करते हुए कहा कि पिछले 30 वर्षों से प्रतिरोध का मोर्चा लगातार प्रगति करता जा रहा है। उनका कहना था कि इसके मुक़ाबले में अमरीका के नेतृत्व में वर्चस्ववादी मोर्चा, क्षेत्र में अपनी विध्वंसक कार्यवाहियों के कारण क्षेत्र की अशांति और अस्थिरता का कारण बना है।