ईरान फिलिस्तीनियों के अधिकारों की रक्षा करेगा , विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i83799-ईरान_फिलिस्तीनियों_के_अधिकारों_की_रक्षा_करेगा_विदेशमंत्री
विदेशमंत्री ने फिलिस्तीनी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०५, २०२० ०७:०४ Asia/Kolkata
  • ईरान फिलिस्तीनियों के अधिकारों की रक्षा करेगा , विदेशमंत्री

विदेशमंत्री ने फिलिस्तीनी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा पर बल दिया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़  ने मंगलवार की रात फिलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास के साथ एक टेलीफोनी वार्ता में अपने भविष्य निर्धारण के फिलिस्तीनियों के अधिकार और बैतुल मुक़द्दस की राजधानी के साथ एक फिलिस्तीनी देश के गठन का समर्थन किया है। 

विदेशमंत्री ने इसी प्रकार फिलिस्तीनियों के मध्य शांति व समझौते के प्रयासों के समर्थन की भी घोषणा की। 

इस टेलीफोनी वार्ता में फिलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने भी अमरीकी योजना सेंचुरी डील को नाकाम बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किये जाने वाले प्रयासों से विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ को अवगत किया। 

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक हफ्ता पहले  सेंचुरी डील के नाम से मध्य पूर्व में शांति स्थापना की योजना का एलान किया जिसे फिलिस्तीनियों ने तत्काल रूप से अस्वीकार कर दिया।

ट्रम्प की सेंचुरी डील का पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है और सऊदी अरब और उसकी मंडली में शामिल कुछ गिने चुने देशों के अलावा पूरे इस्लामी जगत में इस अन्यायपूर्ण योजना का विरोध किया जा रहा है।

ट्रम्प की प्रस्तावित योजना में संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के 10 प्रस्तावों और महासभा के सैंकड़ों प्रस्तावों का खुला उल्लंघन है।

सऊदी अरब सहित कुछ देशों की सहमति से तैयार  ट्रम्प की इस योजना के अनुसार, बैतुलमुकद्दस इस्राईल को दे दिया जाएगा , फिलिस्तीनी संगठनों को हथियार रखने और फिलिस्तीनी शरणार्थियों को अपने देश वापस आने का अधिकार नहीं होगा। 

इसी के साथ पश्चिमी तट के 30 प्रतिशत भाग को भी इस्राईल को दे दिया जाएगा। Q.A.