अमरीका ने ईरान पर फिर लगाए प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i85699-अमरीका_ने_ईरान_पर_फिर_लगाए_प्रतिबंध
अमरीका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगे प्रतिबंधों की अविध में फिर 60 दिन का विस्तार किया है जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ और कई देशों ने अमरीका से कहा था कि कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए वह ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध हटा ले।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०२० ०९:३८ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने ईरान पर फिर लगाए प्रतिबंध

अमरीका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगे प्रतिबंधों की अविध में फिर 60 दिन का विस्तार किया है जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ और कई देशों ने अमरीका से कहा था कि कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए वह ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध हटा ले।

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम ईरान की अस्थिरता फैलाने वाली और परमाणु प्रसार से संबंधित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कूटनैतिक और आर्थिक साधनों का भरपूर स्तर पर प्रयोग करते रहेंगे।

ईरान के साथ 2015 में परमाणु समझौता हो जाने के बाद अमरीका ने कुछ प्रतिबंध हटाए थे लेकिन 2018 में ट्रम्प प्रशासन ने ईरान पर दोबारा यह प्रतिबंध लगा दिए।

ट्रम्प प्रशासन ने आरोप लगाया कि ईरान ख़ुफ़िया रूप से परमाणु समझौते का उल्लंघन कर रहा है जबकि आईएईए ने अपनी कई रिपोर्टों में कहा कि ईरान परमाणु समझौते का पूरी तरह पालन कर रहा है।