ईरान के वरिष्ठ पत्रकार की दुआः ट्रम्प को कोरोना न हो!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i85748-ईरान_के_वरिष्ठ_पत्रकार_की_दुआः_ट्रम्प_को_कोरोना_न_हो!
ईरान के वरिष्ठ पत्रकार और केहान अख़बार के मुख्य संपादक हुसैन शरीअतमदारी का कहना है कि वह ईश्वर से दुआ करते हैं कि ट्रम्प को कोरोना न हो।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०१, २०२० १४:४१ Asia/Kolkata
  • ईरान के वरिष्ठ पत्रकार की दुआः ट्रम्प को कोरोना न हो!

ईरान के वरिष्ठ पत्रकार और केहान अख़बार के मुख्य संपादक हुसैन शरीअतमदारी का कहना है कि वह ईश्वर से दुआ करते हैं कि ट्रम्प को कोरोना न हो।

हुसैन शरीअतमदारी ने फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में इराक़ में अमरीका की हालिया दिनों की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन दिनों अमरीका ने इराक़ पर अपनी मर्ज़ी का प्रधानमंत्री थोपने की बहुतेरी कोशिश की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली तो अब उसने सैनिक गतिविधियां शुरू की हैं।

शरीअतमदारी ने कहा कि अमरीका इन दिनों जिन हालात में उलझा हुआ है उन्हें देखते हुए यह नहीं लगता कि वह सैनिक गतिविधियों से भी कुछ हासिल कर पाएगा।

शरीअतमदारी ने कहा कि इस समय इराक़ में रेज़िस्टेंस फ़्रंट से जुड़ी फ़ोर्सेज़ बहुत ताक़तवर और संगठित हैं और इन फ़ोर्सेज़ को इलाक़े के देशों का समर्थन भी हासिल है, अब अगर इन फ़ोर्सेज़ के ख़िलाफ़ अमरीका कोई कार्यवाही करता है तो अमरीकी सैन्य छावनियों के साथ ही अमरीका के घटक भी जवाबी हमलों के निशाने पर आ जाएंगे।

ज्ञात रहे कि अमरीकी मीडिया में हालिया दिनों यह ख़बरें आई है कि अमरीका इराक़ में सैनिक हमले कर सकता है और इन हमलों में उन फ़ोर्सेज़ को निशाना बनाएगा जिन्हें ईरान का समर्थन हासिल है।

शरीअतमदारी ने कहा कि अगर ट्रम्प ने कोई भी मूर्खता की तो अमरीका को बहुत बड़ी पराजय का सामना करना पड़ेगा और बड़ी संख्या में उसे अपने सैनिकों की लाशें उठानी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि यह रेज़िस्टेंस फ्रंट के लिए बड़ी सफलता होगी। डाक्टर शरीअतमदारी ने कहा कि इसलिए हमें दुआ करनी चाहिए कि ट्रम्प को कोरोना संक्रमण न हो ताकि वह मूर्खता भरा क़दम उठाएं।  

रेज़िस्टेंस फ़्रंट पश्चिमी एशिया के इलाक़े में मौजूद वह फ़्रंट है जिसमें कई देश शामिल हैं और इसका नेतृत्व ईरान कर रहा है। यह फ़्रंट इस इलाक़े में अमरीका, इस्राईल और उनके घटकों की योजनाओं का मुक़ाबला कर रहा है।