हम ईरान के साथ वार्ता के लिए मजबूर हैंः डोनाल्ड ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i85775-हम_ईरान_के_साथ_वार्ता_के_लिए_मजबूर_हैंः_डोनाल्ड_ट्रम्प
अमरीका ने ईरान के साथ वार्ता करने की मांग दोहराई है। अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम ईरान के साथ शत्रुता नहीं चाहते।  ट्रम्प का कहना है कि हम ईरान के साथ अब वार्ता के लिए मजबूर हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०२० ०८:४२ Asia/Kolkata
  • हम ईरान के साथ वार्ता के लिए मजबूर हैंः डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीका ने ईरान के साथ वार्ता करने की मांग दोहराई है। अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम ईरान के साथ शत्रुता नहीं चाहते।  ट्रम्प का कहना है कि हम ईरान के साथ अब वार्ता के लिए मजबूर हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को वाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को हटाने के समय के संदर्भ में कहा कि देखिए हमें उनके साथ वार्ता करनी चाहिए।  ट्रम्प ने कहा कि मैं समझता हूं कि बहुत ही जल्दी हम ईरान के साथ किसी सहमति तक पहुंच सकते हैं।  उनका काम केवल इतना है कि वे हमसे संपर्क करें।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि मैं सोचता हूं कि वे घमण्डी लोग हैं और वहां का नेतृत्व भी वैसा ही है जैसे कि हम और हमारे लोग।  उनके लिए टेलिफोन उठाना बहुत सख़्त है।  उनके लिए यह भी कठिन है कि वे किसी मुलाक़ात का प्रबंध करें।  हालांकि वे अपने देश की समस्या को साधारण ढंग से हल कर सकते हैं।  अमरीकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि हम दुश्मनी नहीं चाहते बल्कि उन्होंने हमसे दुश्मनी कर रखी है जिसके लिए उनको पछताना पड़ेगा।

ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान बारंबार यह कह चुका है कि तेहरान के साथ वाशिग्टन की वार्ता केवल इस स्थिति में ही संभव है जब वह सबसे पहले ईरान के विरुद्ध अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को समाप्त करे और जेसीपीओए में वापस आए उसके बाद गुट पांच धन एक के परिप्रेक्ष्य में वार्ता की जाए।