क्षेत्रीय देशों द्वारा मध्यपूर्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87667-क्षेत्रीय_देशों_द्वारा_मध्यपूर्व_की_सुरक्षा_सुनिश्चित_की_जाएः_रूहानी
हसन रूहानी ने कहा है कि पश्चिमी एशिया की सुरक्षा, क्षेत्रीय देशों द्वारा ही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May २३, २०२० २१:०४ Asia/Kolkata
  • क्षेत्रीय देशों द्वारा मध्यपूर्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएः रूहानी

हसन रूहानी ने कहा है कि पश्चिमी एशिया की सुरक्षा, क्षेत्रीय देशों द्वारा ही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि पश्चिमी एशिया की सुरक्षा के संबन्ध में ईरान, पड़ोसी देशों के साथ सहकारिता करने के लिए तैयार है।  डाक्टर हसन रूहानी ने क़तर के शासक तमीम आले सानी के साथ टेलिफ़ोनी वार्ता में कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा ईरान के लिए विशेष महत्व रखती है।  उन्होंने तेहरान और दोहा के संबन्धों को मैत्रीपूर्ण बताया।  इस टेलिफोनी वार्ता में क़तर के शासक ने कहा कि उनका देश, क्षेत्र में हर प्रकार के तनाव का विरोध करता है।

उन्होंने केरेबियान सागर क्षेत्र में अमरीकी गतिविधियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में ईरानी टैंकरों के लिए अमरीका की ओर से मुश्किल पैदा की गई तो फिर उनको भी मुुश्किल का सामना करना पड़ेगा।  राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि तेहरान इस बात की आशा करता है कि अमरीकी कोई ग़लती न कर बैठें।