मिनियापोलिस की घटना, कोरोना संकट से भी अधिक ख़तरनाकः मोहसिन रेज़ाई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87828-मिनियापोलिस_की_घटना_कोरोना_संकट_से_भी_अधिक_ख़तरनाकः_मोहसिन_रेज़ाई
हित संरक्षण परिषद के सचिव का कहना है कि अमरीका के मिनियापोलिस की घटना, कोरोना संकट से भी अधिक ख़तरनाक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०२० १६:५६ Asia/Kolkata
  • मिनियापोलिस की घटना, कोरोना संकट से भी अधिक ख़तरनाकः मोहसिन रेज़ाई

हित संरक्षण परिषद के सचिव का कहना है कि अमरीका के मिनियापोलिस की घटना, कोरोना संकट से भी अधिक ख़तरनाक है।

उन्होंने अमरीका में श्वेत पुलिसकर्मी के हाथों एक अश्वेत की हत्या की ओर संकेत किया।  मोहसिन रज़ाई ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प को संबोधित करते हुए कहा कि यह घटना, कोरोना से भी बड़ी है।  उन्होंने कहा कि तीरअंदाज़ी, संक्रमण विरोधी दवा को बताने में ग़लती करने जैसी नहीं है बल्कि यह अमरीका के लिए टाइम बम की तरह है।  मोहसिन रेज़ाई के अनुसार अमरीकी सरकार द्वारा सैन्य अभियानों पर बेपनाह पैसे का ख़र्च और राज्यों के बीच अविश्वास, टाइम बम की ही तरह हैं।

ज्ञात रहे कि सोमवार को अमरीका में एक अश्वेत नागरिक जाॅर्ज फ्लायर्ड की पुलिस की हिरासत में मौत हो गई थी।   उसकी मौत का वीडियो वायरल होने के बाद मिनियापोलिस में विरोध प्रदर्शनों का क्रम आरंभ हो गया।  अश्वेत की मृत्यु के संबन्ध में वायरल हुए वीडियो में दिखा गया है कि जाॅर्ज फ्लायर्ड ज़मीन पर गिरा हुआ है और एक पुलिसकर्मी उसकी गर्दन पर घुटनों के बल बैठ हुआ है।  जिस समय फ्लायर्ड की गर्दन पर अमरीकी पुलिसकर्मी घुटने रखे हुए आराम से बैठा हुआ था उस समय फ्लायर्ड बार-बार यह कह रहा था कि मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं किंतु पुलिसवाले ने इसपर कोई ध्यान नहीं दिया।  बाद में जब फ्लायर्ड को अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया।