राष्ट्रपति रूहानी ने विदेश व स्वास्थ्य मंत्रियों और रेड क्रिसेंट सोसाइटी के प्रमुख को लेबनानी अधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहने के आदेश दिया
(last modified Thu, 06 Aug 2020 11:06:45 GMT )
Aug ०६, २०२० १६:३६ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रूहानी ने विदेश व स्वास्थ्य मंत्रियों और रेड क्रिसेंट सोसाइटी के प्रमुख को लेबनानी अधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहने के आदेश दिया

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र व सरकार हमेशा की तरह लेबनानी जनता के साथ खड़ी रहेगी और महान लेबनानी राष्ट्र अपने संयम व एकजुटता से इस कठिन घटना से सम्मान व गौरव के साथ बाहर निकलेगा।

डाॅक्टर हसन रूहानी ने गुरुवार को लेबनान के राष्ट्रपति मिशल औन से टेलीफ़ोन पर बात करते हुए लेबनानी सरकार व राष्ट्र से संवेदना जताई और कहा कि बैरूत बंदरगाह में धमाके की घटना ईरानियों के लिए भी बहुत दुखद व हृदय विदारक थी और ईरान के लोग, लेबनानी राष्ट्र के दुख में सहभागी हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के विदेश व स्वास्थ्य मंत्रियों और इसी तरह देश की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के प्रमुख को अपने लेबनानी समकक्षों के साथ निरंतर संपर्क में रहने के आदेश दिया गया है ताकि अपने मित्र व बंधु देश लेबनान व उसकी जनता की किसी भी तरह की मदद का तुरंत जवाब दिया जा सके।

 

इस टेलीफ़ोनी वार्ता में लेबनान के राष्ट्रपति मिशल औन ने बैरूत बंदरगाह में धमाके की घटना के बाद ईरानी राष्ट्र व सरकार की ओर से हमदर्दी जताए जाने का शुक्रिया अदा किया और कहा कि लेबनान की जनता अपने संबंध में ईरानी राष्ट्र व सरकार के प्रेम के लिए हमेशा आभारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस घटना के सभी आयामों, नुक़सानों और आवश्यक मदद की समीक्षा में समय लगेगा लेकिन ईरान व लेबनान के संबंधों व दोस्ती का इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब भी लेबनानी सरकार व राष्ट्र को मदद की ज़रूरत पड़ी, ईरानी राष्ट्र व सरकार ने हर संभव मदद की और इसके लिए हम दिल की गहराइयों से अपने ईरानी भाइयों के आभारी हैं। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

टैग्स