33 करोड़ डॉलर दें और अपना नाम आतंकवादियों की सूचि से कटवाएं
ईरान के विदेशमंत्रालय में पश्चिमी एशिया के मामलों के डायरेक्टर ने अमरीका की ओर से सूडान को पेश किए गये सुझाव की ओर जिसमें कहा गया था कि सूडान का नाम आतंकवादियों की ब्लैक लिस्ट से कटवाने के बदले 33 करोड़ डॉलर देने की बात कही गयी थी, संकेत करते हुए कहा कि अगर आप ट्रम्प को पैसे देते हैं तो आप आतंवादी नहीं रहते।
ईरान के विदेशमंत्रालय में पश्चिमी एशिया के मामलों के डायरेक्टर सैयद रसूल मूसवी ने गुरुवार को अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो के सूडान दौरे की ओर इशारा करते हुए लिखा कि ट्रम्प प्रशासन हर चीज़ को ख़रीद और बेच सकता है।
ज्ञात रहे कि अमरीका ने सूडान को सुझाव दिया है कि अगर वह चाहता है कि उसका नाम आतंकवादियों के समर्थकों की ब्लैक लिस्ट से निकाल दिया जाए तो उसे अलक़ायदा के हमले में मारे गये अमरीकियों के परिजनों को 33 करोड़ डालर अदा करने होंगे।
अमरीका के इस सुझाव पर सूडान की जनता में काफ़ी आक्रोश पाया जाता है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए