अमरुल्लाह सालेह पर हमला निंदनीय कामः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i90667-अमरुल्लाह_सालेह_पर_हमला_निंदनीय_कामः_ईरान
ईरान के अफ़ग़ानिस्तान के उप राष्ट्रपति पर हुए हमले की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep ०९, २०२० १६:४९ Asia/Kolkata
  • अमरुल्लाह सालेह पर हमला निंदनीय कामः ईरान

ईरान के अफ़ग़ानिस्तान के उप राष्ट्रपति पर हुए हमले की निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने काबुल में बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्‍ट्रपति अमरुल्‍लाह सालेह के कारवां पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

सईद ख़तीबज़ादे ने कहा कि अफ़ग़ानी गुटों के बीच शांति वार्ता आरंभ होने से पहले इस प्रकार का हमला, शांति विरोधी तत्वों की कार्यवाही लगता है जिसका उद्देश्य अफ़ग़ानिस्तान में अशांति बढ़ाना है।

ज्ञात रहे कि बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में इस देश के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के कारवां पर हमला किया गया जिसमें उनको मामूली सी चोट आई किंतु इस हमले में 10 से अधिक लोग मारे गए जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  घायलों में अफ़ग़ानिस्तान के उप राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।