भारत, ईरान और उज़्बेकिस्तान के बीच चाबहार के बारे में अहम बैठक
भारत, ईरान और उज़्बेकिस्तान के बीच चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल के बारे में बैठक होने वाली है।
यह बैठक सोमवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए आयोजित होगी जिसमें तीनों देशों के विदेश सचिव भाग लेंगे।
भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी आदर्श स्वाइका ने, शुक्रवार को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मीरज़्याएफ़ की भारतीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वर्चुअल बैठक के बाद, विदेश सचिव स्तर की बैठक की सूचना दी है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के एलान के मुताबिक़, उज़्बेकिस्तान के अलावा, मध्य एशिया के दूसरे देशों ने भी चाबहार बंदरगाह से लाभ उठाने में रूचि दिखाई है।
चाबहार बंदरगाह, अपनी रणनैतिक स्थिति के मद्देनज़र, मध्य एशिया के ख़ुश्की से घिरे देशों अफ़ग़ानिस्तान, तुर्कमनिस्तान, उज़्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, क़िरक़ीज़िस्तान और क़ज़्ज़ाक़िस्तान के आज़ाद जलक्षेत्र तक पहुंच का सबसे क़रीब रास्ता है। (MAQ/N)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!