तुर्की के ख़िलाफ़ अमरीका की पाबंदियों पर, ईरान का कड़ा रिएक्शन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i93118-तुर्की_के_ख़िलाफ़_अमरीका_की_पाबंदियों_पर_ईरान_का_कड़ा_रिएक्शन
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने तुर्की के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदियों की भर्त्सना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १५, २०२० ०९:०४ Asia/Kolkata
  • तुर्की के ख़िलाफ़ अमरीका की पाबंदियों पर, ईरान का कड़ा रिएक्शन

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने तुर्की के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदियों की भर्त्सना की है।

अमरीका ने तुर्की के रक्षा उद्योग पर एकपक्षीय पाबंदी लगाई है।

अमरीका के वित्त मंत्रालय ने, तुर्की के रक्षा उद्योग मंत्री इस्माईल देमीर सहित इस देश के 4 अधिकारी और रक्षा उद्योग पर पांबदी लगायी है।

तुर्की के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदी पर ईरानी विदेश मंत्री ने प्रतिक्रिया जतायी। ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को एक ट्वीट में जिसका हैशटैग “पड़ोसी पहले” है, कहा कि अमरीका की पाबंदी लगाने और अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का अपमान करने की लत एक बार फिर ज़ाहिर हुयी।

ईरानी विदेश मंत्री ने बल दिया कि हम तुर्की के ख़िलाफ़ अमरीका की हालिया पाबंदियों की कड़ाई से निंदा करते और तुर्क जनता व सरकार के साथ हैं।

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने तुर्की के ख़िलाफ़ पाबंदी के बारे में कहा कि तुर्की रूस की हथियार बनाने वाली कंपनी रोज़ोबोरोन एक्सपोर्ट के साथ जानबूझकर सहयोग करने और रूस से एस-400 मीज़ाईल रक्षा तंत्र ख़रीदने की वजह से ‘काट्सा’ क़ानून की ज़द में आ गया है। (MAQ/N)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए