अमरीकी आतंकवाद को ईरान के मुंहतोड़ जवाब का सामना करना पड़ेगाः ख़तीबज़ादे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i93317-अमरीकी_आतंकवाद_को_ईरान_के_मुंहतोड़_जवाब_का_सामना_करना_पड़ेगाः_ख़तीबज़ादे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि वाइट हाउस में अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम दिनों में ट्रम्प को ख़तरनाक खेल खेलने से बचना चाहिए क्योंकि अमरीकी आतंकवाद को ईरान के मुंहतोड़ जवाब का सामना करना पड़ेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०२० १५:१२ Asia/Kolkata
  • अमरीकी आतंकवाद को ईरान के मुंहतोड़ जवाब का सामना करना पड़ेगाः ख़तीबज़ादे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि वाइट हाउस में अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम दिनों में ट्रम्प को ख़तरनाक खेल खेलने से बचना चाहिए क्योंकि अमरीकी आतंकवाद को ईरान के मुंहतोड़ जवाब का सामना करना पड़ेगा।

सईद ख़तीबज़ादे ने अमरीकी राष्ट्रपति को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने राजनैतिक जीवन के अंतिम दिनों में ख़तरनाक चालें चलने से बचें। उन्होंने गुरुवार को अमरीकी राष्ट्रपति की बकवास और सेंटकाम पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जैसाकि इससे पहले भी कहा जा चुका है कि अमरीकी आतंकवाद पर ईरान का जवाब स्पष्ट, वीरतापूर्ण और उचित स्तर पर होगा। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्रम्प और सेंटकाम के आरोपों को रद्द करते हुए कहा कि डिप्लोमैटिक और आवासीय क्षेत्रों पर आक्रमण निंदनीय है। इस संबन्ध में शक की उंगली, अमरीका और उसके क्षेत्रीय घटकों की ओर उठती है क्योंकि वे ही नया संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

ख़तीबज़ाद ने कहा कि इस प्रकार के बयान और ऐसे घिसे-पिटे दावे, गढ़े हुए और निराधार हैं जिनको, ट्रम्प के लिए उत्पन्न होने वाली ख़तरनाक स्थिति से बचाने के लिए अपनी समस्याओं को दूसरों के गले डालने की आड़ में पेश किया जा रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट के माध्यम से बिना किसी प्रमाण के केवल कुछ गोलियों और मार्टर गोलों की तस्वीरें पेश करके ईरान पर बग़दाद में अमरीकी दूतावास पर राकेट हमले का आरोप लगाया है। याद रहे कि इराक़ की राजधानी बग़दाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमरीकी दूतावास पर रविवार की शाम आठ राॅकेटों से हमला किया गया जिसके बाद अमरीकी दूतावास ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दूतावास में मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम ने उनको निष्क्रिय बना दिया।

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए