ईरान में कोरोना से 121 अन्य लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i93405-ईरान_में_कोरोना_से_121_अन्य_लोगों_की_मौत
ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से संक्रमित 121 लोगों की मौत हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०२० १४:५५ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना से 121 अन्य लोगों की मौत

ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से संक्रमित 121 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने सोमवार को बताया कि देश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 5 हज़ार 908 कोरोना के नए मरीज़ सामने आए। उन्होंने बताया कि इनमें से कुल 798 संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता के अनुसार ईरान में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस समय 12 लाख 6 हज़ार 373 हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देश में अबतक कोरोना से 9 लाख 60 हज़ार 751 लोग मुक्ति पा चुके हैं।

 

ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 करोड़ 10 लाख को पार कर चुकी है जबकि मरने वालों की संख्या 17 लाख 70 हज़ार पहुंच गई है। अमरीका में कोरोना के सबसे अधिक बीमार हैं जिनकी संख्या 1 करोड़ 90 लाख है। अमरीका में 3 लाख 41 हज़ार कोरोना संक्रमित मर चुके हैं।

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए