2021 नया साल मुबारक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i93481-2021_नया_साल_मुबारक
आज शुक्रवार ईस्वी वर्ष 2021 के पहले महीने जनवरी की पहली तारीख़ है। दुनिया भर में लोग नए साल के आरंभ होने पर अलग-अलग तरह से इसकी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०१, २०२१ ०९:१४ Asia/Kolkata
  • 2021 नया साल मुबारक

आज शुक्रवार ईस्वी वर्ष 2021 के पहले महीने जनवरी की पहली तारीख़ है। दुनिया भर में लोग नए साल के आरंभ होने पर अलग-अलग तरह से इसकी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की टीवी एवं रेडियो प्रसारण सेवा “आईआरआईबी” दुनिया भर के सभी ईसाई धर्म पर विश्वास रखने वालों, विशेषकर ईरान के ईसाई धर्म के लोगों को नए साल की मुबारकबाद पेश करती है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस नए साल में पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता और न्याय की स्थापना हो।

ईसवी नए साल के अवसर पर इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी और देश के अन्य अधिकारियों ने दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों, अधिकारियों और विशेषकर ईसाई राष्ट्रों को नव वर्ष के अवसर पर मुबारकबाद पेश की। अपने संदेश में राष्ट्रपति सहित अन्य अधिकारियों ने कहा है कि, हम इस नए साल में दुनिया भर में शांति व स्थिरता की कामना करते हैं। वर्तमान समय में संसार में अशांति, हिंसा, युद्ध और अन्याय जैसी समस्याओं से लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। ऐसे में हज़रत ईसा की शिक्षाओं से लाभ उठाते हुए ऐसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम उन महान ईश्वरीय दूतों में हैं जिनका पवित्र क़ुरआन में बहुत सम्मान के साथ उल्लेख है। उन्हें ईश्वर की बात और  ईश्वर की आत्मा की उपाधि के रूप में याद किया गया है। पवित्र क़ुरआन में हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम का 45 बार उल्लेख है और कई बार उन्हें मसीह के ख़िताब से याद किया गया है। उनकी मां हज़रत मरयम दुनिया की सदाचारी व चुनी हुयी महिलाओं में हैं। उन्होंने तपस्या से ईश्वर का सामिप्य हासिल किया।

पार्स टुडे हिन्दी की पूरी टीम की तरफ़ से सभी पाठकों और श्रोताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए