ट्रम्प का अंत ईरानी नरेश के अंजाम की तरह , ईरानी राष्ट्रपति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि जिस तरह से अमरीका में अपमान के साथ अमरीकी सरकार का अंत हुआ है उससे यह साबित हो गया कि गुंडागर्दी, चीख़ पुकार , नस्लभेद और कानून के उल्लंघन का अंजाम सही नहीं होता।
राष्ट्रपति हसन रुहानी ने बुधवार को जनवरी 1979 में ईरान के नरेश के भागने की वर्षगांठ की ओर संकेत करते हुए इसे अमरीका में ट्रम्प की सरकार के अंत से मिलता जुलता बताया और कहा कि ईरानी नरेश का भागना, अपमान का प्रतीक और ईरान में विदेशी साम्राज्य और तानाशाही के अंत का चिन्ह था और आज भी पूरी दुनिया , अमरीका में एक अन्य तानाशाह के अंत और पतन की अभूतपूर्व घटना देख रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि ईरानी जनता ने गत तीन वर्षों से अमरीका की आतंकवादी सरकार का सामना किया और आज एक सरकार का अंत नहीं बल्कि ईरानी जनता के खिलाफ अधिकतम दबाव की एक नीति की विफलता है।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि तीन वर्षों तक जारी रहने वाले युद्ध, हिंसा और आतंकवादी कार्यवाहियों के बाद ईरान की आर्थिक दशा बेहतर हुई है और सभी दबावों और कोरोना वायरस के बावजूद, हमारे देश की आर्थिक दशा बेहतर है।
राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक आतंकवाद और अधिकतम दबाव की अमरीकी नीति पूरी तरह से और निश्चित रूप से विफल हो चुकी है और यह नीति बनाने वालों का भी पतन हो रहा है। Q.A.
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए