ईरान में कोरोना से 96 अन्य लोगों की जान गई
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 96 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता के अनुसार देश में कोरोना या कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हज़ार 717 हो गई है।
सीमा सादात लारी ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 6 हज़ार 100 नए लोग कोरोना से संक्रमित हुए जिनमें से 508 संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि ईरान में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या दस लाख 3 लाख 24 हज़ार 395 है। प्रवक्ता का कहना है कि देश में अबतक कोरोना के ग्यारह लाख तेरह हज़ार 224 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
याद रहे कि संसार में कोरोना से 20 लाख से अधिक लोग अबतक मारे गए हैं जबकि संक्रमित होने वालों की संख्या 94 लाख से अधिक हो चुकी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए