ईरानी राष्ट्र ने तानाशाही और साम्राज्य को धूल चटा दिया, राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i94400-ईरानी_राष्ट्र_ने_तानाशाही_और_साम्राज्य_को_धूल_चटा_दिया_राष्ट्रपति_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने प्रतिरोध और एकजुटता के साथ साम्राज्यवाद और तानाशाही को एक साथ धूल चटा दी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ३०, २०२१ १६:१२ Asia/Kolkata
  • ईरानी राष्ट्र ने तानाशाही और साम्राज्य को धूल चटा दिया, राष्ट्रपति रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने प्रतिरोध और एकजुटता के साथ साम्राज्यवाद और तानाशाही को एक साथ धूल चटा दी।

राष्ट्रपति रूहानी ने शनिवार को कहा कि एक राष्ट्र ने प्रतिरोध और एकजुटता द्वारा साम्राज्यवाद और तानाशाही दोनों को धूल चटायी और ईरानी नरेश शाह और अमरीका तथा साम्राज्यवादियों को एक साथ देश से खदेड़ दिया। 

राष्ट्रपति रूहानी ने इस्लामी क्रांति की सफलता को इतिहास की एक अभूतपूर्व घटना बताया और कहा कि हज़ारों बरसो  के बाद ईरानी राष्ट्र ने जर्जर शाही व्यवस्था और साम्राज्य का अंत किया और उसके स्थान पर एक धार्मिक प्रजातांत्रिक सरकार की स्थापना की। 

याद रहे पहली फरवरी सन 1979 इस्लामी क्रांति के संस्थापक इमाम खुमैनी 15 वर्षों तक देश निकाले के बाद ईरानी जनता के भारी व उत्साहपूर्ण स्वागत के मध्य ईरान वापस लौटे थे। 

इमाम  खुमैनी की ईरान वापसी के दस दिन बाद 11 फरवरी सन 1979 में ईरान की इस्लामी क्रांति सफल हो गयी इसी लिए पहली फरवरी से 11 फरवरी तक, ईरान में क्रांति की सफलता का जश्न मनाया जाता है। Q.A.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए