ईरान, दुनिया भर के पीड़ितों का मददगार, राष्ट्रपति रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति इस्लामी क्रांति की सफलता की 42वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सरकार, पीड़ितों की समर्थक है।
राष्ट्रपति हसन रुहानी ने इस्लामी क्रांति की सफलता की दस दिनों तक जारी रहने वाले जश्न के आंरभ में उत्तरी खुरासान और कुर्दिस्तान में पानी और बिजली की 13 राष्ट्रीय परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि पहली फरवरी कि जिस दिन इमाम खुमैनी महाशक्तिशों के अनुमानों के विपरीत जनता के भारी स्वागत के साथ ईरान पहुंचे थे, ईरान के इतिहास में एक बेहद यादगार व वैभवशाली दिन है।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि आज का दिन, ईरान के महान राष्ट्र तथा सभी स्वतंत्रता प्रेमियों और मुसलमानों के लिए बहुत शुभ दिन है आज के ही दिन इमाम खुमैनी, दसियों लाख ईरानियों के भव्य स्वागत के बीच देश वापस आए थे और अपनी सूझबूझ की वजह से इमाम खुमैनी ईरान पहुंचने के बाद सीधे शहीदों के मज़ार पर गये जो बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि यह साल हालांकि प्रतिबंधों और कोरोना की वजह से कठिन साल था लेकिन वरिष्ठ नेता के दृष्टिगत तेज़ रफ्तार उत्पादन की योजना पर काम हुआ और नये साल के आरंभ से अब तक हर हफ्ते देश में बड़ी बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि बहुत से लोगों का यह विचार था कि इस्लामी क्रांति केवल राजनीतिक आयाम रखता है और देश की स्वाधीनता और साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष के लिए सफल हुई है, इसी तरह कुछ लोगों का विचार था कि इस्लामी क्रांति इस्लाम के लिए है और केवल उसका आध्यात्मिक पहलु है लेकिन आंकड़ों से साबित होता है कि इस्लामी क्रांति, राजनीतिक व आध्यात्मिक आयामों के साथ भौतिक आयामों को भी महत्व देती है। Q.A.
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए