ईरान जल्द ही, कमान 22 ड्रोन का अनावरण करेगा
इस्लामी गणतंत्र ईरान की वायु सेना ने बताया है कि जारी महीने के अंत तक विशालकाय ड्रोन " कमान 22 " का अनावरण किया जाएगा जो 300 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता रखता है।
ब्रिगेडियर जनरल अज़ीज़ नस्रज़ादे ने वायु सेना की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि फार्स की खाड़ी में सेना के ड्रोन, 500 पौंड के बमों से लैस हैं। उन्होंने बताया कि इस्लामी क्रांति से पहले, हम ज़रूरत का सामान पश्चिमी देशों से लेते थे और हमारी पूरी ट्रेनिंग, पश्चिम पर निर्भर थी जबकि आवश्यक सभी कल पुर्ज़े भी पश्चिमी देशों से ही मिलते थे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद, हम ने अपने श्रम बल की, चाहे वह पायलट हों या इंजीनियर, सब की ट्रेनिंग देश के भीतर देना शुरु कर दी और आज हमारी वायु सेना इस्लामी क्रांति से पहले की तुलना में कई गुना अधिक शक्तिशाली और हथियारों से लैस है। Q.A.
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए