ईरान में कोरोना 74 की मौत 7 हज़ार नये मामले
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i95028-ईरान_में_कोरोना_74_की_मौत_7_हज़ार_नये_मामले
ईरान में स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया है कि देश में 12 लाख 91 हज़ार लोग कोरोना में ग्रस्त होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १३, २०२१ १३:५२ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना 74 की मौत 7 हज़ार नये मामले

ईरान में स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया है कि देश में 12 लाख 91 हज़ार लोग कोरोना में ग्रस्त होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने शनिवार  को देश  में कोरोना के ताज़ा आंकड़ों की जानकारी  देते हुए बताया कि गत 24 घंटों के दौरान 7 हज़ार 120 नये बीमारों की पहचान की गयी है जिनमें  से 578 मरीज़ अस्पताल में भर्ती  किये गये जबकि बाक़ी को आरंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि ईरान में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 15 लाख 10 हज़ार 873 तक पहुंच गयी है और पिछले 24 घंटों में  कोविड-19 के 74  मरीज़ों की मौत हो गयी जिसके बाद इस बीमारी से ईरान में मरने वालों की कुल संख्या, 58 हज़ार 883 तक पहुंच गयी।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी के अनुसार अब तक  12 लाख 91 हज़ार 726  रोगी कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं ।

पूरी दुनिया में भी कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 10 करोड़ 80 लाख   से अधिक तक पहुंच चुकी है जिनमें से  कम से कम 23 लाख 95 हज़ार से अधिक  लोगों की मृत्यु हो गयी है और लगभग 8 करोड़ से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  

अमरीका डेढ़ करोगी संक्रमित लोगों और 2  करोड़ 80 लाख  मरीज़ों की  औज्ञ 4 लाख 92 हज़ार से अधिक मौत के साथ दुनिया में पहले नंबर पर है। Q.A.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए