ईरान का आर्थिक विकास गौरवशाली, राष्ट्रपति रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने ईरानी वर्ष 1394 से 1396 के मध्य ईरान के आर्थिक विकास को गौरवशाली बताया।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि यदि हम ईरान के हालात को सन 1397 से पहले और बाद में बांटना चाहें तो इस साल से पहले दबाव के बावजूद देश के हालात अच्छे थे और हम काफी हद तक प्रतिबंधों से निपटने में सफल रहे थे।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि इन बरसों में मुद्रा स्फूति 10 दशमलव 2 प्रतिशत थी बल्कि कई बरसों तक उसका प्रतिशत इससे भी कम था और देश बहुत अच्छी तरह से चल रहा था।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि सन 1395 में ईरान में आर्थिक विकास की दर पूरी दुनिया में सब से अधिक थी जिसका इतिहास में उदाहरण नहीं मिलता।
राष्ट्रपति रूहानी ने दुश्मनों की ओर से जारी आर्थिक युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प जब वाइट हाउस में गये तो वह किसी भी प्रकार के कानून, समझौते और सिद्धान्त के प्रतिबद्ध नहीं थे और अंतरराष्ट्रीय नियमों और समझौतों के विपरीत अचानक ही एक बहुतपक्षीय समझौते से निकल गये और अभूतपूर्व प्रतिबंध लगा कर ईरान की घेराबंदी कर दी जो विशेष परिस्थितियां थीं। Q.A.
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!