चीनी विदेशमंत्री तेहरान पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96738-चीनी_विदेशमंत्री_तेहरान_पहुंचे
ईरान और चीन के मध्य कूटनयिक संबंध स्थापित हुए 50 साल हो रहे हैं जिसे देखते हुए कल शनिवार को एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जायेगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २६, २०२१ २०:३९ Asia/Kolkata
  • चीनी विदेशमंत्री तेहरान पहुंचे

ईरान और चीन के मध्य कूटनयिक संबंध स्थापित हुए 50 साल हो रहे हैं जिसे देखते हुए कल शनिवार को एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जायेगा।

चीनी विदेशमंत्री वांग यी अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ के आधिकारिक निमंत्रण पर ईरानी अधिकारियों से भेंटवार्ता के उद्देश्य से आज तेहरान पहुंच गये। चीनी विदेशमंत्री तेहरान प्रवास के दौरान अपने ईरानी समकक्ष के अलावा ईरानी राष्ट्रपति से भेंटवार्ता करेंगे।

दोनों देशों के बीच संबंधों को मज़बूत बनाने के मार्गों की समीक्षा और इसी तरह क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिवर्तनों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान भी चीनी विदेशमंत्री के तेहरान यात्रा का कार्यक्रम है।

चीन और ईरान के विदेशमंत्री हमेशा एक दूसरे से विचार- विमर्श करते- रहते हैं और इस भेंट में दोनों देशों के विदेशमंत्री लंबे समय तक सहयोग के मार्गों की समीक्षा करेंगे।

ईरान और चीन के मध्य कूटनयिक संबंध स्थापित हुए 50 साल हो रहे हैं जिसे देखते हुए कल शनिवार को एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जायेगा जिसमें दोनों देशों के मध्य सहयोग के एतिहासिक दस्तावेज़ों को दिखाया जायेगा।

दोनों देशों के विदेशमंत्रियों द्वारा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर भी चीनी विदेशमंत्री की तेहरान यात्रा के कार्यक्रम में शामिल है। MM