फ़ेसबुक ने हमेशा के लिए बंद किया प्रेस टीवी को
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96752-फ़ेसबुक_ने_हमेशा_के_लिए_बंद_किया_प्रेस_टीवी_को
फेसबुक ने ईरान के अंग्रेज़ी भाषा के टीवी चैनेल प्रेस टीवी को स्थाई रूप में बंद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०२१ ०५:५९ Asia/Kolkata
  • फ़ेसबुक ने हमेशा के लिए बंद किया प्रेस टीवी को

फेसबुक ने ईरान के अंग्रेज़ी भाषा के टीवी चैनेल प्रेस टीवी को स्थाई रूप में बंद कर दिया है।

फ़ार्स प्रेस के अनुसार किसी भी प्रकार की पूर्व चेतावनी के बिना फेसबुक ने शुक्रवार को प्रेस टीवी के पेज को बंद करते हुए दावा किया कि अंग्रेज़ी भाषा के इस ईरानी टीवी चैनेल ने इस सोशल नेटवर्क के मापदंडों का पालन नहीं किया।

फेसबुक की ओर से यह घोषणा की गई है कि हम पहले ही इस निर्णय की समीक्षा कर चुके हैं।  फेसबुक के अनुसार यह फैसला, अपरिवर्तनीय है।  हालांकि फेसबुक की ओर से उन मापदंडों का कोई उल्लेख नहीं किया गया जिनका, उसके दावे के अनुसार प्रेस टीवी ने पालन नहीं किया।

फेसबुक की ओर से वैसे तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दावा किया जाता रहता है लेकिन इससे पहले भी वह कई बार अस्थाई रूप में प्रेस टीवी के पेज को ब्लाक कर चुका है।  अन्तिम बार जनवरी में फेसबुक के पेज को ब्लाक किया था जिसके 40 लाख से अधिक फालोअर्स हैं।  इससे पहले ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम और गूगल जैसी सोशिल मीडिया की साइटें प्रेस टीवी के विरुद्ध कार्यवाहियां कर चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि यह अमरीकी सोशल मीडिया, एसी हालत में अपने नियमों के उल्लंघन के आरोप में ईरान के संचार माध्यमों का गला घोंट रही है कि जब इसी प्लेटफार्म को खुलकर इस्लामोफोबिया और ईरानोफोबिया के लिए प्रयोग किया जा रहा है।