बाइडेन की चिंता बिल्कुल सही हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96856-बाइडेन_की_चिंता_बिल्कुल_सही_हैः_ईरान
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि दुनिया केवल पश्चिम नहीं है और पश्चिम भी केवल क़ानून का उल्लंघन करने वाला अमेरिका और अपने वादों को तोड़ने वाले तीन यूरोपीय देश नहीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २९, २०२१ १२:२३ Asia/Kolkata
  • बाइडेन की चिंता बिल्कुल सही हैः ईरान

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि दुनिया केवल पश्चिम नहीं है और पश्चिम भी केवल क़ानून का उल्लंघन करने वाला अमेरिका और अपने वादों को तोड़ने वाले तीन यूरोपीय देश नहीं हैं।

अली शमख़ानी ने कहा है कि कहा है कि ईरान और चीन के बीच जिस सहयोग समझौते पर दस्तख़त हुए हैं उससे अमेरिकी पतन में और गति आ जायेगी। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर ईरान और चीन के मध्य होने वाले समझौते और इस समझौते के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की चिंता की ओर संकेत किया और कहा है कि ईरान और चीन के बीच सहयोग, सक्रिय प्रतिरोधक नीति का एक भाग है। उन्होंने कहा कि दुनिया केवल पश्चिम नहीं है और पश्चिम भी केवल क़ानून का उल्लंघन करने वाला अमेरिका और अपने वादों को तोड़ने वाले तीन यूरोपीय देश नहीं हैं।

 

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा कि बाइडेन की चिंता बिल्कुल सही है और पूरब में स्ट्रैटेजिक सहयोग अमेरिकी पतन को गति प्रदान कर देगा। ज्ञात रहे कि शनिवार को तेहरान में ईरान और चीन के विदेशमंत्रियों ने एक 25 वर्षीय रणनैतिक सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। MM

 

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए