परमाणु समझौते में वापसी के लिए अमरीका की तैयारी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97086-परमाणु_समझौते_में_वापसी_के_लिए_अमरीका_की_तैयारी
अगले हफ़्ते वियना में ईरान परमाणु समझौते में शामिल देश इस बात पर विचार विमर्श करेंगे कि अमरीका कैसे इस समझौते में वापसी करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०३, २०२१ १४:४४ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते में वापसी के लिए अमरीका की तैयारी

अगले हफ़्ते वियना में ईरान परमाणु समझौते में शामिल देश इस बात पर विचार विमर्श करेंगे कि अमरीका कैसे इस समझौते में वापसी करे।

अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस का कहना है कि परमाणु समझौते में वापसी के लिए हम यूरोपीय देशों, रूस और चीन के साथ बातचीत करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह शुरूआत है, इसलिए तुरंत रूप से किसी बड़ी सफलता का अंदाज़ा नहीं लगा सकते, आने वाले दिनों में बातचीत कठिन रहेगी। लेकिन हम इसे एक सकारात्मक क़दम मानते हैं।

ग़ौरतलब है कि अमरीकी अधिकारी सीधे ईरान से बात नहीं कर सकेंगे, क्योंकि तेहरान ने पहले ही वाशिंगटन से किसी भी स्तर पर सीधे वार्ता से इनकार कर दिया है।

प्राइस का कहना है कि 6 अप्रैल से वियना में होने वाली वार्ता में परमाणु समझौते में शामिल देश भाग लेंगे, लेकिन अमरीकी अधिकारी वियना में मौजूद होने के बावजूद सीधे ईरानी अधिकारियों से बात नहीं कर सकेंगे, क्योंकि ईरान ऐसा नहीं चाहता है।

अमरीका अब अपनी शर्तों से पीछे हतटा हुआ नज़र आ रहा है और वह ईरान के ख़िलाफ़ अपने ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों को हटाने और परमाणु समझौते में वापसी के लिए तैयार नज़र आ रहा है।

शुक्रवार को ईरान, रूस, चीन, जर्मनी, फ़्रांस और ब्रिटेन के बीच वर्चुअल मीटिंग के बाद यूरोपीय  संघ ने कहा कि वियना में स्पष्ट रूप से प्रतिबंधों के हटाने और परमाणु समझौते को लागू करने के मुद्दे पर बात होगी।

ईरान के उप विदेश मंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार अब्बास इराक़ची का कहना है कि ईरान किसी भी ऐसी बैठक में भाग नहीं लेगा, जिसमें अमरीका मौजूद होगा। ईरानी अधिकारी, अमरीकी अधिकारियों से बात नहीं करेंगे।

शुक्रवार को वर्चुअल बैठक के बाद चीन ने ईरान विरोधी अमरीका के ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है और कहा है कि परमाणु मुद्दा बहुत ही नाज़ुक स्थिति में है। बीजिंगा का कहना है कि वाशिंगटन का परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से बाहर निकलना, समस्त समस्याओं की जड़ है, इसलिए चीन समझौते में अमरीका की वापसी का स्वागत करेगा। msm