28 चीज़ें ऑस्ट्रिया से ईरान वापस लायी गयीं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97096-28_चीज़ें_ऑस्ट्रिया_से_ईरान_वापस_लायी_गयीं
पुरातात्विक अहमियत की 28 चीज़ें ऑस्ट्रिया से ईरान वापस लायी गई है जिन्हें ऑस्ट्रिया की पुलिस ने बरामद किया था।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०४, २०२१ ००:४६ Asia/Kolkata
  • 28 चीज़ें ऑस्ट्रिया से ईरान वापस लायी गयीं

पुरातात्विक अहमियत की 28 चीज़ें ऑस्ट्रिया से ईरान वापस लायी गई है जिन्हें ऑस्ट्रिया की पुलिस ने बरामद किया था।

28 ऐतिहासिक चीज़ें ऑस्ट्रिया से ईरान वापस लायीं गयीं। हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार पुरातन विभाग से संबंधित जो चीज़ें ग़ैर क़ानूनी रूप से विदेशों में ले जायी गयीं हैं उनमें से 28 चीज़ों को ऑस्ट्रिया से ईरान वापस लाया गया है।

इन चीज़ों को ईरान के विदेशमंत्रालय और हस्त उद्योग के समन्वय से एक डिप्लोमैटिक पैकेज के रूप में शनिवार को तेहरान वापस लाया गया।

इन चीज़ों को ऑस्ट्रिया की पुलिस ने बरामद किया था जिसके बाद उसने इन्हें वियना में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूतावास के हवाले कर दिया और फिर क़ानूनी चरणों को तय करने के बाद इन चीज़ों को ईरान स्थानांतरित कर दिया गया।

इन 28 चीज़ों में कौन- कौन सी चीज़ें हैं उनके नाम नहीं बताये गये हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजि