उज़्बेकिस्तान को हम विश्व मंडी से जोड़ सकते हैंः ज़रीफ़
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि उज़्बेकिस्तान की विश्व की मंडियों तक पहुंच के लिए हम ट्रांज़िट मार्ग उपलब्ध करा सकते हैं।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को ताशकंद में उज़्बेकिस्तान के विदेशमंत्री अब्दुल अज़ीज़ कामिलोफ़ के साथ मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में ईरान के विदेशमंत्री ने दोनो देशों के बीच आर्थिक, कूटनीतिक और सांस्कृतिक संबन्धों में विस्तार के बारे में विचार -विमर्श किया। इसी के साथ उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापना के संबन्ध में क्षेत्रीय सहयोग के बारे में चर्चा की।
जवाद ज़रीफ़ ने ईरान और उज़बेकिस्तान के सहयोग को अधिक विस्तृत करने की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, उज़्बेकिस्तान के लिए स्वतंत्र जलमार्ग और विश्व की मंडियों तक पहुंच के लिए ट्रांज़िट मार्ग प्रशस्त करवा सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि तेहरान और ताशक़ंद के बीच विभिन्न क्षेत्रों में विकास के अवसर पाए जाते हैं।
याद रहे कि ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ उज़बेकिस्तान, क़िरक़िज़िस्तान, क़ज़ाक़िस्तान और तुर्कमनिस्तान के अधिकारियों से मुलाक़ात करने के उद्देश्य से केन्द्रीय एशिया की यात्रा पर निकले हैं। MM