ईरान में पकड़ा गया इस्राईली जासूस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97162-ईरान_में_पकड़ा_गया_इस्राईली_जासूस
ईरान के पूर्वी आज़रबाइजान प्रांत में एक इस्राईली जासूस पकड़ा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०५, २०२१ १३:५० Asia/Kolkata
  • ईरान में पकड़ा गया इस्राईली जासूस

ईरान के पूर्वी आज़रबाइजान प्रांत में एक इस्राईली जासूस पकड़ा गया।

ईरान के पूर्वी आज़रबाइजान प्रांत के इंटेलिजेन्स विभाग के प्रमुख ने कहाः इस्राईली जासूस सहित कई जासूस गिरफ़्तार हुए हैं।

उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहाः गिरफ़्तार हुए जासूस विभिन्न देशों की इंटेलिजेन्स के साथ संपर्क में थे। उन्होंने इसी तरह इस सवाल पर कि क्या इस प्रांत में दो देशों की नागरिकता वाले अधिकारी काम करते हैं या नहीं, कहा कि हम डबल नागरिकता वाले किसी व्यक्ति को प्रांत में किसी पद पर आने नहीं देंगे और अभी हाल में इस तरह के एक अधिकारी को पद से हटा दिया गया।

पूर्वी आज़रबाइजीन के इंटेलिजेन्स विभाग के प्रमुख ने कहाः डबल नागरिकता वाले को प्रांत में किसी पद पर आने नहीं देंगे। इसी तरह उन्होंने कहा कि प्रांत में किसी तरह के तकफ़ीरी तत्व नहीं हैं। (MAQ/N) 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए