क्षेत्र से अमरीका के निकलने की उलटी गिनती शुरू, आईआरजीसी
आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के उपकमांडर ने कहा है कि जल्द ही क्षेत्र से अमरीकी निकल जाएंगे।
क़ुद्स ब्रिगेड के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक़, ब्रिगेडियर जनरल सय्यद मोहम्मद हेजाज़ी ने कहाः ईश्वर की कृपा से ईरानी नववर्ष 1400 साम्राज्यवादी, धर्म विरोधी व मानवता विरोधी ताक़तों के बड़े पैमाने पर कमज़ोर व पतन और क्षेत्र से उनके निकलने का आरंभ होगा
उन्होंने क़ुद्स ब्रिगेड के ईरानी नववर्ष की पहली बैठक में, इराक़ में अमरीका के मौजूद रहने की नाकाम कोशिश के बारे में कहाः इस्लाम के दुश्मन ख़ास तौर पर अमरीका और विश्व साम्राज्य, इराक़ी राष्ट्र की आवाज़ को दबाना और इराक़ी राष्ट्र के प्रतिरोध को ख़त्म करना चाहता था ताकि वहां मौजूद रहे, लेकिन सफल न हो सका।
ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद हेजाज़ी ने कहाः अमरीकी राष्ट्रपति ने भी पिछले दिनों कहा है कि अमरीका पश्चिम एशिया क्षेत्र में अपनी फ़ोर्सेज़ कम कर रहा है और उसने अपनी साख बचाने और क्षेत्रीय राष्ट्र की कार्यवाहियों को महत्वहीन दिखाने के लिए कहा है कि सऊदी अरब से एक पेट्रियट मीज़ाईल सिस्टम निकाल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र से उनके निकलने का आरंभिक क्रम है और यह राष्ट्रों का दृढ़ संकल्प है जो उन्होंने दुष्ट अमरीका के हाथों जनरल सुलैमानी की हत्या के बाद अपनाया है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रों के इस संकल्प के नतीजे में हम जल्द ही अपनी आंखों से क्षेत्र से अमरीका को निकलता हुए देखेंगे। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए