ईरान कोरियाई जहाज़ छोड़ेगा और कोरिया ईरान के अरबों डॉलर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97206-ईरान_कोरियाई_जहाज़_छोड़ेगा_और_कोरिया_ईरान_के_अरबों_डॉलर
दक्षिण कोरिया के प्रधान मंत्री के आगामी ईरान दौरे पर, कोरिया के जहाज़ को छोड़ने और ईरान की संपत्ति को रिलीज़ करने के बारे में तेहरान-सियोल के बीच सहमति होने की संभावना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०२१ १४:०५ Asia/Kolkata
  • ईरान कोरियाई जहाज़ छोड़ेगा और कोरिया ईरान के अरबों डॉलर

दक्षिण कोरिया के प्रधान मंत्री के आगामी ईरान दौरे पर, कोरिया के जहाज़ को छोड़ने और ईरान की संपत्ति को रिलीज़ करने के बारे में तेहरान-सियोल के बीच सहमति होने की संभावना है।

दक्षिण कोरिया के अख़बार, कोरिया हेरल्ड ने देश के प्रधान मंत्री चांग सिये क्यून के आगामी तेहरान दौरे के बारे में लिखा है कि उनके आगामी दौरे पर, सियोल के बैंकों में ईरान की ब्लॉक संपत्ति को छुड़ाने के लिए दोनों सरकारों के बीच अस्थायी सहमति हो सकती है।

इस अख़बार ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया के प्रधान मंत्री कार्यालय के हवाले से लिखाः प्रधान मंत्री चांग, अगले कुछ दिनों में, देश के तेल टैंकर और उसके कैप्टन के ईरान में रोके जाने की घटना पर बात करने के लिए ईरान का दौरा करने वाले हैं।

इस अख़बार ने लिखा कि इस दौरे की तारीख़ अभी तय नहीं हो पायी है।

कोरिया के इस अख़बार ने आगे लिखाः ऐसे समय जब दोनों सरकारों के बीच दौरे के समय को लेकर विचार विमर्श चल रहा है, कोरिया के प्रधान मंत्री कार्यालय ने कहा है कि वह, प्रधान मंत्री चांग और ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के बीच भेंटवार्ता का शेडयूल बनाने की कोशिश कर रहा है।

ग़ौरतलब है कि आईआरजीसी ने 4 जनवरी 2021 को दक्षिण कोरिया के जहाज़ को, फ़ार्स की खाड़ी में पर्यावरण प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण रोक लिया, जिस पर 7200 टन केमिकल पदार्थ लदा था।

इस रिपोर्ट में आया हैः चूंकि इस जहाज़ का रोका जाना, दोनों देशों के बीच, सियोल में ईरान के ब्लॉक किए गए 7 अरब डॉलर को रिलीज़ करने के बारे में बातचीत की पृष्टिभूमि बना, इस मामले से इस अनुमान को बल मिल रहा है कि ईरान सरकार जहाज़ रोक कर सियोल पर दबाव बढ़ाना चाहती है। लेकिन तेहरान ने इस दावे को ख़ारिज करते हुए कहा है कि इस जहाज़ को स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन न करने पर रोका गया है।

कोरिया हेरल्ड ने आगे लिखाः सियोल-तेहरान, ईरान की ब्लॉक की गई संपत्ति के एक भाग को मानवीय आधार पर व्यापारिक समझौते के रूप में रिलीज़ करने के बारे में बातचीत कर रहे थे, जिसके तहत कोरोना वायरस के टीके जैसी वस्तु मद्देनज़र थी।

इस रिपोर्ट में आगे आया हैः कोरिया के प्रधान मंत्री, जो राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाग लेना चाहते हैं, ईरान दौरे से पहले या बाद अपना इस्तीफ़ा दे सकते हैं। वह सत्ताधारी लिब्रल पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के अहम उम्मीदवारों में हैं। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए