ज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में ईरान आत्मनिर्भरता की ओरः रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिरभर्ता गौरव का कारण है।
डाक्टर हसन रूहानी ने गुरूवार को नालिज बेस्ड कंपनियों तथा विज्ञान व तकनीक से संबन्धित 5 राष्ट्रीय परियोजनाओं के उद्धाटन समारोह में कहा कि ईरानियों के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है कि हम विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में धीरे-धीरे आत्मनिरभर होते जा रहे हैं।
आनलाइन उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इतिहास के सारे ही जल्लादों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध जो युद्ध शुरू किया उसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। हसन रूहानी ने कहा कि ट्रम्प ने ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ हर प्रकार के प्रतिबंध लगाए।
उन्होंने कहा कि आज अमरीकी अधिकारी यह स्वीकार कर रहे हैं कि ट्रम्प ने ग़लत किया। राष्ट्रपति रूहानी के अनुसार अमरीकी अधिकारी अब स्पष्ट शब्दों में कहने लगे हैं कि ट्रम्प ने ग़लत रास्ते का चयन किया और अधिक दबाव की उनकी नीति पूरी तरह से विफल साबित हुई।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए