ईरान से फिर से तेल आयात करने के लिए तैयार हैंः भारत
भारत सरकार ने ईरान से कच्चा तेल फिर से आयात करने की तैयारी पूरी कर ली है।
इकनाॅमिक टाइम्स ने भारत के सरकारी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि जैसे ही ईरान पर लगे प्रतिबंध हटते हैं नई दिल्ली सरकार तेहरान से फिर से कच्चा तेल आयात करना शुरू कर देगी।
इसी रिपोर्ट के आधार पर भारत की तेल रिफाइनरियों ने ईरान से कच्चा तेल आयात करने के उद्देश्य से आरंभिक काम शुरू कर दिये हैं।
याद रहे कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प की सरकार की ओर से ईरान के विरुद्ध उठाए गए ग़ैर क़ानूनी क़दमों के बाद भारत की सरकार ने सन 2019 में ईरान से कच्चे तेल का आयात रोक दिया था। हालांकि अमरीकी दबाव के कारण तेल का आयात रोकने से पहले तक भारत, ईरान का दूसरा सबसे बड़ा तेल का ख़रीदार था। उस समय तक भारत अपनी तेल की ज़रूरत का बहुत बड़ा भाग ईरान से आयात करता था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए