अमेरिका एक साथ दो काम नहीं कर सकताः तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97386-अमेरिका_एक_साथ_दो_काम_नहीं_कर_सकताः_तेहरान
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन एक साथ दो विकल्पों का चयन नहीं कर सकते।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ११, २०२१ ०५:५३ Asia/Kolkata
  • अमेरिका एक साथ दो काम नहीं कर सकताः तेहरान

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन एक साथ दो विकल्पों का चयन नहीं कर सकते।

उन्होंने लिखा कि बाइडन या तो परमाणु समझौते के प्रति वचनबद्ध हो जायें या अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के प्रतिबंधों के जारी रहने पर आग्रह करें।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल देकर कहा कि बाइडन एक साथ दो विकल्पों का चयन नहीं कर सकते।

उधर ईरान के उपविदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने बल देकर कहा है कि ईरान की मांग परमाणु समझौते में वापसी है और प्रतिबंधों को समाप्त करने का विषय ईरान का तार्किक दृष्टिकोण है।

ज्ञात रहे कि 8 मई 2018 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प एक पक्षीय व ग़ैर क़ानूनी रूप से परमाणु समझौते से निकल गये थे और उसके बाद ट्रम्प ने तेहरान के खिलाफ उन प्रतिबंधों को भी लगा दिया जो विलंबित थे। ट्रम्प ने ईरान को झुकाने और अमेरिकी मांग को मनवाने के लिए काफी प्रयास किया परंतु उसमें वह सफल नहीं हुए और उनका भी वही अंत हुआ जो उनसे पहले बहुत से अमेरिकी अधिकारियों का हो चुका है।

जो बाइडेन ने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से पहले कहा था कि वह परमाणु समझौते में वापस आ जायेंगे परंतु अमेरिका का राष्ट्रपति बन जाने के बाद अभी तक इस दिशा में उन्होंने कोई व्यवहारिक क़दम नहीं उठाया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए