दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री तेहरान आ रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97390-दक्षिण_कोरिया_के_प्रधानमंत्री_तेहरान_आ_रहे_हैं
प्राप्त समाचारों के अनुसार दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री चांग सि क्यून तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर ईरान आ रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ११, २०२१ ०७:१८ Asia/Kolkata
  • दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री तेहरान आ रहे हैं

प्राप्त समाचारों के अनुसार दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री चांग सि क्यून तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर ईरान आ रहे हैं।

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेन्सी यूनहाप की रिपोर्ट के अनुसार आशा है कि चांग अपनी तीन दिवसीय ईरान यात्रा के दौरान तेहरान-सिओल संबंधों को बेहतर बनाने और इसी प्रकार परस्पर रुचि के दूसरे विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान करेंगे।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तेहरान पहुंचते ही चांग ईरान के उपराष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी से मुलाक़ात करेंगे और इसी प्रकार वह संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर कालीबाफ़ और ईरान की इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के सलाहकार अली लारीजानी से भेंटवार्ता करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी से भी मुलाक़ात करेंगे। इसी प्रकार दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री इस देश की उन कंपनियों के अधिकारियों से भी मिलने का कार्यक्रम है जो ईरान में सक्रिय हैं।

ज्ञात रहे कि गत 44 वर्षों में दक्षिण कोरिया के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली ईरान यात्रा है।

इससे पहले ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने कहा था कि 22 और 23 फरवरदीन को यानी 11-12 अप्रैल को तेहरान यात्रा के दौरान दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ईरानी अधिकारियों से द्विपक्षीय विषयों के बारे में विचार- विमर्श करेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए