ईरान के नतंज़ परमाणु प्रतिष्ठान में दुर्घटना, कारण पॉवर कट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97404-ईरान_के_नतंज़_परमाणु_प्रतिष्ठान_में_दुर्घटना_कारण_पॉवर_कट
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने बताया है कि नतंज़ परमाणु प्रतिष्ठान में बिजली व्यवधान के कारण दुर्घटना घटी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ११, २०२१ ११:५८ Asia/Kolkata
  • ईरान के नतंज़ परमाणु प्रतिष्ठान में दुर्घटना, कारण पॉवर कट

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने बताया है कि नतंज़ परमाणु प्रतिष्ठान में बिजली व्यवधान के कारण दुर्घटना घटी।

बेहरूज़ कमालवंदी ने नतंज़ परमाणु प्रतिष्ठान में घटने वाली घटना की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठान के शहीद अहमदी रौशन वाले भाग में बिजली कट गई जिसकी वजह से दुर्घटना घटी।  उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने बताया नतंज़ परमाणु प्रतिष्ठान में किसी भी प्रकार के हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।  उन्होंने यह भी कहा कि बिजली कटने के कारण का पता नहीं है और उसकी समीक्षा की जाएगी।  कमालवंदी का कहना था कि किसी विशेष प्रकार की मुश्किल पेश नहीं आई है।  समीक्षा करने के बाद इसके बारे में पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी।

याद रहे कि इससे पहले ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने रविवार को नतंज़ परमाणु प्रतिष्ठान के शहीद अहमदी रौशन वाले भाग में किसी घटना के घटने की सूचना दी थी। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए