इस्राईल, ईरान से प्रतिशोध लेने की कोशिश में हैः जवाद ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97432-इस्राईल_ईरान_से_प्रतिशोध_लेने_की_कोशिश_में_हैः_जवाद_ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ज़ायोनी अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों को समाप्त कराने में ईरान को मिलने वाली सफलताओं का बदला लेना चाहते हैं परंतु इस्लामी गणतंत्र ईरान उन्हें इस की अनुमति नहीं देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १२, २०२१ ०७:३७ Asia/Kolkata
  • इस्राईल, ईरान से प्रतिशोध लेने की  कोशिश में हैः जवाद ज़रीफ़

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ज़ायोनी अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों को समाप्त कराने में ईरान को मिलने वाली सफलताओं का बदला लेना चाहते हैं परंतु इस्लामी गणतंत्र ईरान उन्हें इस की अनुमति नहीं देगा।

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग की बैठक में रविवार को नतंज़ में होने वाली घटना की ओर संकेत किया और संवेदनशील समय में परमाणु प्रतिष्ठानों और परमाणु वैज्ञानिकों की सुरक्षा पर बल दिया।

विदेशमंत्री ने कहा कि जायोनी शासन के राजनीतिक और सैनिक अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे प्रतिबंधों को समाप्त कराने की दिशा में मिलने वाली सफलताओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं देंगे।

विदेशमंत्री ने कहा कि जायोनी सोच रहे हैं कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे मगर ईरान की परमाणु प्रगति से जायोनियों को जवाब मिल जायेगा।

उन्होंने कहा कि नतन्ज़ पहले से अधिक मज़बूत व शक्तिशाली हो गया और उसमें आधुनिकतम मशीनों का निर्माण किया जायेगा और अगर वे सोच रहे हैं कि हम वार्ता में कमज़ोर हो गये हैं तो संयोग से यह वार्ता में हमारी मज़बूती का कारण बनेगा और वार्ताकार पक्षों को जान लेना चाहिये कि अगर अब तक प्रथम पीढ़ी की मशीनों के माध्यम से यूरेनियम संवर्धन के साक्षी थे तो अब नतन्ज़ में कई गुना आधुनिकतम सेंट्रीफ़्यूज मशीनों का प्रयोग करके यूरेनियम का संवर्धन किया जायेगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए