यूरोप को नैतिक उपदेश देने का कोई अधिकार नहींः जवाद ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97474-यूरोप_को_नैतिक_उपदेश_देने_का_कोई_अधिकार_नहींः_जवाद_ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि यूरोप को ईरानी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने का कोई अधिकार नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १३, २०२१ ०९:०८ Asia/Kolkata
  • यूरोप को नैतिक उपदेश देने का कोई अधिकार नहींः जवाद ज़रीफ़

ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि यूरोप को ईरानी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने का कोई अधिकार नहीं है।

यूरोपीय संघ की ओर से ईरान के कुछ अधिकारियों और संस्थाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि उनको इसका अधिकार नहीं है क्योंकि उनकी कोई अहमियत नहीं रह गई है।

जवाद ज़रीफ़ ने तेहरान में रूस के विदेशमंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूरोपियों को पहले अपनी वैल्यू के बारे में सोचना चाहिए।  उनको नैतिक उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है।  वे संसार को उपदेश देने की स्थिति में नहीं हैं।

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि उन्होंने मुसलमानों के विरुद्ध इस्लामोफोबिया फैला रखा है।  इस प्रकार के लोगों का कोई महत्व ही नहीं बचा है।  इस बात को यूरोपीय जितनी जल्दी समझेंगे उतना ही उनके हित में होगा।

इस संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ ने यूरोपीय संघ की ओर से ईरान पर लगाए गए हालिया प्रतिबंधों को बहुत बड़ी ग़लती बताते हुए इसको महा अपराध बताया है।  रूस के विदेशमंत्री का कहना है कि यूरोपीय संघ का यह व्यहवार बताता है कि अभी यूरोपीय संघ को यह पता ही नहीं है कि मानवाधिकारों को लेकर यूरोप में क्या हो रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए