यूरोपीय संघ की ग़ैर क़ानूनी कार्वयाही पर पुर्तगाल के राजदूत हुए तलब
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97514-यूरोपीय_संघ_की_ग़ैर_क़ानूनी_कार्वयाही_पर_पुर्तगाल_के_राजदूत_हुए_तलब
यूरोपीय यूनियन की ग़ैर क़ानूनी कार्यवाही के ख़िलाफ़ तेहरान में पुर्तगाल के राजदूत तलब हुए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr १४, २०२१ ११:४९ Asia/Kolkata
  • यूरोपीय संघ की ग़ैर क़ानूनी कार्वयाही पर पुर्तगाल के राजदूत हुए तलब

यूरोपीय यूनियन की ग़ैर क़ानूनी कार्यवाही के ख़िलाफ़ तेहरान में पुर्तगाल के राजदूत तलब हुए।

यूरोपीय संघ ने सोमवार के दिन इस्लामी गणतंत्र ईरान के कुछ अधिकारियों और संस्थाओं पर मानवाधिकार के उल्लंघन के बहाने पाबंदियां लगायीं। इस ग़ैर क़ानूनी कार्यवाही पर विदेश मंत्रालय ने तेहरान में पुर्तगाल के राजदूत कार्लोस कोश्तानहोस को तलब किया, जिनका देश इस समय यूरोपीय संघ का अध्यक्ष है।

ईरान ने यूरोपीय संघ की इस ग़ैर क़ानूनी कार्यवाही पर आपत्ति जतायी और संभावित जवाबी कार्यवाही से पुर्तगाल के राजदूत को सूचित किया।

ईरानी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने मानवाधिकार के संबंध में यूरोपीय देशों के रवैये को राजनीति से प्रेरित बताया।

तेहरान में पुर्तगाल के राजदूत ने कहा कि वह तेहरान की आपत्ति से ब्रसल्ज़ को सूचित करेंगे।

ग़ौरतलब है कि यूरोपीय संघ की परिषद ने मानवाधिकार के उल्लंघन के बहाने 8 अधिकारियों और 3 संस्थाओं पर पाबंदी लगायी है।

(MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए