60 प्रतिशत यूरेनियम संवर्घन, सामने वाले पक्ष के करतूतों का जवाबः वाएज़ी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97524-60_प्रतिशत_यूरेनियम_संवर्घन_सामने_वाले_पक्ष_के_करतूतों_का_जवाबः_वाएज़ी
ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि यूरेनियम का 60 प्रतिशत संवर्धन सामने वाले पक्ष की कार्यवाहियों का स्वभाविक जवाब है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १४, २०२१ १३:४५ Asia/Kolkata
  • 60 प्रतिशत यूरेनियम संवर्घन, सामने वाले पक्ष के करतूतों का जवाबः वाएज़ी

ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि यूरेनियम का 60 प्रतिशत संवर्धन सामने वाले पक्ष की कार्यवाहियों का स्वभाविक जवाब है।

महमूद वाएज़ी ने बुधवार को ईरान द्वारा यूरेनियम के 60 प्रतिशत संवर्धन के बारे में स्पष्ट किया कि हमने संदेश भेजकर अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए को इस विषय से अवगत करवा दिया है।

ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने कहा कि वार्ता प्रक्रिया जितनी लंबी खिंचेगी, ईरानी राष्ट्र पर दबाव बढ़ता जाएगा। उन्होंने कहा कि अमरीकी सरकार स्वयं कह चुकी है कि ईरान के विरुद्ध अधिक दबाव की नीति विफल हो चुकी है।  हालांकि इसके बावजूद अमरीका की वर्तमान सरकार ट्रम्प की नीतियों को ही आगे बढ़ा रही है।

महमूद वाएज़ी ने बताया कि नतंज़ परमाणु प्रतिष्ठान में आतंकवादी कार्यवाही की गई।  उन्होंने कहा कि साक्ष्य बताते हैं इस घटना के पीछे इस्राईल का हाथ है।  वाएज़ी के अनुसार यूरेनियम का 60 प्रतिशत संवर्घन इस घटना पर स्वभाविक प्रतिक्रिया है।

ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख महमूद वाएज़ी ने रूस के विदेशमंत्री की तेहरान यात्रा के बारे में कहा कि उनकी यह यात्रा सार्थक थी।  उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान जेसीपीओए के बारे में बातचीत की गई।  रूस ने परमाणु समझौते में सारे पक्षों की वापसी पर बल दिया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए