इराक़ हमारा अच्छा पड़ोसी, उसकी एकता और अखण्डता हमारे लिए महत्वपूर्णः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97526-इराक़_हमारा_अच्छा_पड़ोसी_उसकी_एकता_और_अखण्डता_हमारे_लिए_महत्वपूर्णः_रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि इराक़ की शांति एवं सुरक्षा, ईरान की प्राथमिकताओं में से है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १४, २०२१ १३:४८ Asia/Kolkata
  • इराक़ हमारा अच्छा पड़ोसी, उसकी एकता और अखण्डता हमारे लिए महत्वपूर्णः रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि इराक़ की शांति एवं सुरक्षा, ईरान की प्राथमिकताओं में से है।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि तेहरान और बग़दाद द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय सहयोग करके क्षेत्रीय परिवर्तनों में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

डाक्टर हसन रूहानी ने इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालेह को पवित्र रमज़ान की बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में मज़बूत इराक़, ईरान के लिए विशेष महत्व रखता है।  उन्होंने कहा कि हम इराक़ की सुरक्षा को अपनी सुरक्षा मानते हैं।  ईरान के राष्ट्रपति का कहना था कि इराक़ के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप का हम विरोध करते हैं जो पूरे क्षेत्र के लिए हानिकारक है।  उनका कहना था कि हमारा मानना है कि क्षेत्रीय शांति को क्षेत्रीय देशों द्वारा ही सुनिश्चित बनाया जाए।  हसन रूहानी ने कहा कि क्षेत्र में अमरीका की सैन्य उपस्थिति ने कभी भी शांति की स्थापना में सहायता नहीं की।

इस टेलिफोनी वार्ता में इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने भी पवित्र रमज़ान की बधाई देते हुए ईरान के साथ इराक़ के संबन्धों को मधुर एवं मैत्रीपूर्ण बताया।  उन्होंने कहा कि अपने देश से अमरीकी सैनिकों को बाहर भेजने में बग़दाद पूरी तरह से गंभीर है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए