अब ईरान की जवाबी धमकी से घबराया इस्राईल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97580-अब_ईरान_की_जवाबी_धमकी_से_घबराया_इस्राईल
ज़ायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि अब हमको केवल अमरीका ही बचा सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०२१ १७:०९ Asia/Kolkata
  • अब ईरान की जवाबी धमकी से घबराया इस्राईल

ज़ायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि अब हमको केवल अमरीका ही बचा सकता है।

अवैध ज़ायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री एहूद ओलमर्ट ने इस बात पर चिंता जताई है कि नतंज़ परमाणु संयंत्र पर हुई विध्वंसक कार्यवाही के कारण ईरान कोई जवाबी कार्यवाही कर सकता है।

एहूद ओलमर्ट ने गुरूवार को डब्लूएबीसी के साथ साक्षात्कार में ईरान के नतंज़ परमाणु संयंत्र में की जाने वाली विध्वंसक कार्यवाही की ज़िम्मेदारी स्वीकार करने से बचते हुए ईरान के अधिकारियों के धमकी वाले बयानों का उल्लेख किया।  ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने जो बाइडेन सरकार से प्रार्थना करते हुए कहा है कि मुझको विश्वास है कि आप ही इस्राईल को सुरक्षित रख सकते हैं।

याद रहे कि नतंज़ में ईरान के परमाणु संयंत्र पर साइबर अटैक किया गया था जो अमरीका और इस्राईल की संयुक्त योजना का परिणाम था।  इसके बाद ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रकवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने ज़ायोनी शासन से बदला लेने का संकल्प दोहराया था।  सोमवार को ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा था कि ईरान में परमाणु प्रगति से हम ज़ायोनियों को ज़रूर जवाब देंगे।