हमने यूरेनियम का 60 प्रतिशत संवर्धन कर लियाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97598-हमने_यूरेनियम_का_60_प्रतिशत_संवर्धन_कर_लियाः_ईरान
ईरान के संसद सभापति ने ऐलान किया है कि देश ने 60 प्रतिशत संवर्धन में सफलता हासिल की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०२१ ११:२३ Asia/Kolkata
  • हमने यूरेनियम का 60 प्रतिशत संवर्धन कर लियाः ईरान

ईरान के संसद सभापति ने ऐलान किया है कि देश ने 60 प्रतिशत संवर्धन में सफलता हासिल की है।

मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि बहुत गौरव के साथ यह घोषणा की जाती है कि ईरानी वैज्ञानिकों ने स्थानीय समय के अनुसार गुरूवार की रात 12ः40 मिनट पर यूरेनियम के 60 प्रतिशत संवर्धन में सफलता प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं ईरानी राष्ट्र को बधाई पेश करता हूं।  क़ालीबाफ़ का कहना था कि ईरानी राष्ट्र का संकल्प इतना मज़बूत है कि वह हर षडयंत्र को विफल बना सकता है।

ईरान की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए को दिये गए पत्र के अनुसार यूरेनियम का यह संवर्धन, नतंज़ के IR-4‌و IR-6, सेंट्रीफ्यूज़ से किया जा रहा है।

ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि यूरेनियम संवर्धन के बारे में अमरीका और यूरोप की चिंता वास्तव में सही नहीं है।  डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि हम इससे पहले भी 60 प्रतिशत यूरेनियम का संवर्धन कर सकते थे ऐसे में तेहरान की ओर से यूरेनियम के 60 प्रतिशत संवर्धन से अमरीका और यूरोप की चिंता उचित नहीं है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए